विज्ञापन दें / सहयोग करें

दक्षिण मध्य रेलवे की छह एक्सप्रेस ट्रेनें दिसंबर में रद, यात्रियों को हो सकती है असुविधा

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में रेल सेवा के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य के चलते दक्षिण मध्य रेलवे ने विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों की लंबी दूरी की छह एक्सप्रेस ट्रेनों को दिसंबर माह की निर्धारित तारीखों पर रद करने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को तथा ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद रहेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस सात व 14 दिसंबर को, जबकि ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 व 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को और ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पूर्णतः निरस्त रहेगी।

अचानक ट्रेनों के निरस्त होने से बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले हेल्पलाइन 139 अथवा नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पोर्टल व मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति अवश्य जांच लें।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button