बहन ने मोबाइल छिपाया को जहर खा ली, मौत: रील देखने की लत थी, पढ़ने को बोली तो नाराज हो गई;इलाज के दौरान गई जान – Chhattisgarh News
सरगुजा जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को मोबाइल में रील देखने और गेम खेलने की आदत थी। जिससे घर वाले भी परेशान थे। 19 सितंबर की रात बड़ी बहन ने उसका मोबाइल छिपा दिया, जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
.
मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने बताया कि राधिका यादव उनकी सबसे छोटी बेटी है। वह 10वीं में पढ़ रही थी। तिमाही परीक्षा चल रहा है इसलिए मंझली बेटी उसे मोबाइल छोड़कर पढ़ने के लिए बोल रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। गुस्से में उसने जुआं मारने वाली दवाई खा ली।
हॉस्पिटल पहुंचे छात्रा के पिता एवं परिजन
छात्रा को मोबाइल की लत थी
ग्राम अंधला की रहने वाली राधिका यादव (16 साल) अंधला हाईस्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक उसे मोबाइल की लत थी। 19 सितंबर को मोबाइल को लेकर छात्रा का उसकी बड़ी बहन से विवाद हुआ। बड़ी बहन सोनिया यादव (18 साल) ने मोबाइल देने के बजाय उसे छिपा दिया। इससे गुस्से में आई छात्रा ने जहर सेवन कर लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया। रेफर करने पर उसका इलाज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विवाद के बाद फोन छिपाया था
राधिका यादव मोबाइल में रील देखती थी एवं गेम भी खेलती थी। बड़ी बहन ने उसे मोबाइल खेलने के बजाय पढ़ने के लिए कहा। दोनों के बीच विवाद हुआ तो सोनिया यादव ने मोबाइल देने के बजाय छिपा दिया।
गुस्से में खाया जुआं मार दवा, इलाज के दौरान मौत
मोबाइल नहीं मिलने से गुस्से में आकर राधिका यादव ने घर में रखा चूहा मार दवा खा लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को राधिका यादव द्वारा जहर सेवन करने की जानकारी मिली। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में दाखिल कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
राधिका यादव को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मोबाइल सबके लिए खतरनाक-पिता
छात्रा के पिता समय लाल यादव ने बताया कि शुक्रवार (19 सितंबर) सुबह वे खेत में घास काटने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों बहनों में मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। बड़ी बहन ने मोबाइल छिपा दिया तो राधिका ने चूहा मार दवा खा ली।
समय लाल यादव ने कहा कि हर घर में मोबाइल को लेकर विवाद हो रहे हैं। मोबाइल बच्चों के लिए खतरनाक है।
…………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
जहर खाने से पहले वीडियो बनाया…एक दिन बाद मौत:कहा था- जिनसे उधारी लिया वो परेशान कर रहे; रायगढ़ में पिता-बेटे समेत 3 गिरफ्तार
मुझे उधारी वाले बहुत परेशान कर रहे हैं। जिसका भी पैसा लिया हूं उन्हें धीरे-धीरे कर दूंगा बोल रहा हूं लेकिन कोई मान नहीं रहा है। मरना पड़ रहा है।
इतना कहने के बाद रायगढ़ के एक होटल संचालक रुपेश दीवान ने शनिवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ी, तो उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
Source link












