विज्ञापन दें / सहयोग करें

रामानुजगंज में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी: होटल-ठेले बंद, लोग वैकल्पिक व्यवस्था अपना रहे – Balrampur (Ramanujganj) News



रामानुजगंज नगर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की गंभीर कमी से जनजीवन और स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में ठेला संचालकों और होटल व्यवसायियों को अपना काम बंद करना पड़ा है। इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित वे लोग हैं जिनकी रोज़ी-रोटी पूरी तरह ठेले और छोटे होटलों पर निर्भर है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई ठेला संचालकों ने बताया कि लगातार नुकसान के चलते उन्हें अस्थायी रूप से अपना व्यवसाय बंद करना पड़ा है। लोग मजबूरी में पारंपरिक साधनों की ओर लौटे हालांकि, अब धीरे-धीरे लोग वैकल्पिक व्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं। जिन होटलों में पहले गैस का उपयोग होता था, वहां अब लकड़ी और स्टोव का सहारा लिया जा रहा है। नगर में मिट्टी और लोहे के चूल्हों की मांग भी अचानक बढ़ गई है। लोग स्वयं मिट्टी के चूल्हे बनाकर उपयोग कर रहे हैं, वहीं बाजार में लोहे के चूल्हों की बिक्री पिछले 10 दिनों में काफी बढ़ी है। यह बदलाव दर्शाता है कि लोग मजबूरी में पारंपरिक साधनों की ओर लौट रहे हैं। स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पढ़ रहा असर यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो इसका असर लंबे समय तक स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। फिलहाल, रामानुजगंज के लोग इस संकट से जूझते हुए किसी तरह अपने कामकाज को चलाने की कोशिश कर रहे हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button