विज्ञापन दें / सहयोग करें

Shashi Tharoor: ‘मेरे लिए देश पहले, पार्टी बाद में’, खुद की आलोचना पर शशि थरूर बोले- अपनी बात पर कायम रहूंगा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनके लिए ‘देश पहले है, पार्टी बाद में।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का जरिया होते हैं और सभी पार्टियों को उस मकसद तक पहुंचने के अपने-अपने तरीके अपनाने का हक है। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर कोच्चि में शांति, सौहार्द और राष्ट्रीय विकास विषय पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Trending Videos

यह भी पढ़ें – Opposition: मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

देश पहले, पार्टी बाद में- कांग्रेस सांसद

शशि थरूर ने कहा, ‘आपकी पहली निष्ठा किसके प्रति होनी चाहिए? मेरे हिसाब से देश के प्रति। राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का एक माध्यम होते हैं। सभी पार्टियों का एक ही उद्देश्य होता है, देश को आगे ले जाना, भले ही तरीका अलग हो।’ उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में सीमा से जुड़े मुद्दों और सशस्त्र बलों के मामलों में सरकार और फौज का समर्थन किया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा, ‘मैं अपनी बात पर कायम रहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि ये देश के हित में सही है।’

‘राष्ट्र हित में सभी दलों को साथ आना चाहिए’

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि लोकतंत्र में राजनीति एक तरह की प्रतियोगिता होती है। ‘हम अपने दलों की विचारधाराओं और मूल्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कभी-कभी अलग-अलग पार्टियों को भी मिलकर काम करना चाहिए। पर कई बार पार्टियां इसे अपने प्रति बेवफाई समझ लेती हैं, जो कि एक बड़ी समस्या है।’ उन्होंने यह भी कहा कि वे राजनीति में देश की सेवा के उद्देश्य से ही लौटे थे और कोशिश कर रहे हैं कि राजनीति के अंदर और बाहर, दोनों तरीकों से देश के लिए योगदान दे सकें।

‘मुझे कांग्रेस हाईकमान से कोई समस्या नहीं’

वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कांग्रेस हाईकमान से कोई दिक्कत है, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, ‘मैं यहां राजनीति या किसी विवाद पर बात करने नहीं आया हूं। मैं सिर्फ दो भाषण देने आया हूं, जिनमें मैंने विकास, सौहार्द और मिलजुल कर रहने पर जोर दिया है।’ उन्होंने दोहराया कि समावेशी विकास ही उनके 16 साल के राजनीतिक जीवन का मुख्य विषय रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित में पूरी आस्था रखता हूं।’

यह भी पढ़ें – Khabaron Ke Khiladi: इतिहास की किताबों में हुए बदलावों में कितने तथ्य और कितनी सियासत, विश्लेषकों से जानें

हालिया सर्वे को लेकर भी दी सफाई

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब उनसे एक हालिया सर्वे के बारे में पूछा, जिसमें उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया था, तो शशि थरूर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ये सर्वे किसने किया। किसी ने मुझे इसे भेजा और मैंने जवाब में सिर्फ एक सलामी वाला इमोजी भेजा। मैंने कोई टिप्पणी नहीं की है और अब भी नहीं करूंगा।’


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button