विज्ञापन दें / सहयोग करें

मां के कैरेक्टर पर किया शक,पिता को मार डाला: कोरबा में बेटे ने फावड़े से फोड़ा सिर,दुर्ग में छोटे ने किया बड़े भाई का मर्डर – Chhattisgarh News

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मां की कैरेक्टर पर शक करने पर नाबालिग बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति नशे में पत्नी से झगड़ा कर रहा था, जिससे गुस्साए बेटे ने फावड़े से हमला कर पिता को मार डाला। यह घटना करतला थाना क्षेत्र की है।

.

वहीं, दूसरी घटना दुर्ग जिले की है। जहां शनिवार देर रात पैसे मांगने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। उसने टंगिया से हमला कर उसे मार डाला। माता-पिता के मौत के बाद दोनों भाई अपने मौसा-मौसी के घर पर रहते थे। यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा की है।

पहला केस- कोरबा का

कोरबा के करतला इलाके के प्रधान पारा में रहने वाला धनीराम यादव (40) की हत्या हुई है। वह पेशे से मजदूर था। वह अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शका करता था और आए दिन झगड़ा करता था। रक्षाबंधन वाले दिन भी वह शराब पीकर पत्नी से विवाद कर रहा था। जिसके बाद वह खाना भी बाहर फेंक दिया।

विवाद के बाद पति ने खाना फेंक दिया और बेटे को मारने के लिए दौड़ा।

बेटे को फावड़ा लेकर मारने दौड़ा था पिता

जब 16 साल के बेटे ने टोका तो, वह उसे मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ाने लगा। इस दौरान उसने पिता से फावड़ा छीन लिया और गुस्से में आकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के लगभग 4 घंटे बाद आसपास के लोगों को पता चला कि बेटे ने धनीराम को मार दिया है। इसके बाद करतला पुलिस को जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम मर्डर वेपन से सबूत लिया।

नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। इस मामले में प्रभारी केके वर्मा ने चरित्र शंका को लेकर पति पत्नी से विवाद करता था। घटना वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

खाना फेंकने पर बेटे ने विरोध किया, तो वह उसे मारने के दौड़ा। लेकिन फावड़ा छीनकर बेटे ने ही पिता को मार दिया। नाबालिग को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।

दूसरा केस- दुर्ग भिलाई का

शहर के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की है। डामन सिंह ठाकुर (27) और शरद ठाकुर (25) सगे भाई हैं। दोनों अपने बड़े भाई चंद्रशेखर ठाकुर के साथ मौसी-मौसा के घर में रहते थे।

बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले शरद सड़क हादसे में घायल हुआ था। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह कोई काम नहीं करता था और अक्सर भाइयों से पैसों की मांग करता था। शनिवार देर रात पैसों को लेकर डामन और शरद में झगड़ा हुआ।

ये तस्वीर मृतक की है। (फाइल फोटो)

घायल अवस्था में रातभर पड़ा रहा बड़ा भाई

गुस्से में शरद ने रसोई से टंगिया उठाई और डामन के गले और चेहरे पर कई वार कर दिए। खून से लथपथ डामन रातभर तड़पता रहा। लेकिन परिजनों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। रविवार सुबह मोहल्लेवालों ने खून देखकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरू में परिजनों ने किसी अज्ञात हमलावर पर शक जताया। लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ करने पर सारा सच उगल दिया।

इसी घर में दोनों भाई रहते थे, जिसे पुलिस ने बंद कर दिया है।

इस मामले में भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से शरद को गिरफ्तार किया है। गंभीर रूप से घायल डामन को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

मोबाइल नहीं देने पर दोस्त को काट-डाला:24 घंटे में 3 मर्डर; भिलाई में पुरानी रंजिश में 2 को गोदा चाकू, बिलासपुर में एक मौत

बिलासपुर में मोबाइल नहीं देने पर युवक ने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर थी।

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 3 युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बिलासपुर में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में युवक ने दोस्त के सीने पर चाकू गोद दिया था। वहीं दुर्ग जिले के नेवई में पुरानी रंजिश में 2 युवकों का मर्डर हो गया था। पढ़ें पूरी खबर


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button