विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 03:07:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 03:08:41 PM (IST)

रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी मच गई

HighLights

  1. रायपुर के थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई
  2. एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या कर दी
  3. पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी (टंगिया) से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सुबह 7 बजे की वारदात, घर में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय बेटी चित्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

चार साल पहले हुई थी दूसरी शादी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गुलाब साहू और लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहले पति से बेटी थी। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

विवाद बना हत्या की वजह

बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टंगिया उठा ली और दोनों पर हमला कर दिया। हमले की गंभीरता इतनी थी कि दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button