विज्ञापन दें / सहयोग करें

पीएमश्री स्कूल में सीपेज, कमिश्नर ने मरम्मत के निर्देश दिए: औचक निरीक्षण में मिली खामियां, पढ़ाई गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने पीएमश्री स्कूल चकरभाठा का औचक निरीक्षण किया। 16 कमरों वाले इस स्कूल की दीवारों पर सीपेज मिली, जिस पर उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र से पहले भवन की मरम्मत और सीपेज दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान, संभागायुक्त ने प्राचार्य से कक्षाओं और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और स्कूल में सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल भवन के पीछे परिसर में एक गार्डन और ओपन जिम बनाने का सुझाव भी दिया।
हाई टेक और ऑनलाइन बने लाइब्रेरी कमिश्नर ने शिक्षकों के रिक्त पदों की भी जानकारी ली और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने लैब और लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित, हाईटेक बनाने और सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
बच्चो के लिए हो मिनी स्टेडियम इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्कूल परिसर में एक मिनी स्टेडियम बनाने के भी निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर स्मृति तिवारी, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक ओम पांडे और स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button