विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में स्काउट्स एंड गाइड्स ने शुरू की जलसेवा, राहगीरों को बांटा शरबत – Korba News



भास्कर न्यूज | कोरबा स्काउट्स एंड गाइड्स कोरबा ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर प्याऊ घर में शरबत और गुड़ चना का वितरण शुरू किया है। इस तरह रामनवमीं के दिन से अब लोगों को जलसेवा कार्य का लाभ मिलेगा। इसका शुभारंभ निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद व एमआईसी सदस्य ममता यादव ने प्याऊ घर का शुभारंभ किया। राहगीरों को शीतल पेय, शरबत और गुड़-चना का वितरण किया गया। पार्षद यादव ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। इस तरह के सामाजिक सरोकार वाले कार्य निरंतर होते रहना चाहिए। जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, राज्य मुख्यालय के निर्देश पर कोरबा समेत राज्य के सभी जिलों में महीनेभर के लिए प्याऊ घर शुरू किए गए हैं। प्याऊ घर के शुभारंभ पर डीटीसी (गाइड) गनेशी सोनकर, गाइड केप्टिन पूर्णिमा भट्टाचार्य, रोवर लीडर राजीव कुमार साहू, जगन्नाथ सिंह नेताम, मनराखन अगरिया, कब मास्टर मेषराम पटेल, गाइड केप्टिन अंकिता सामल, जिला युवा समिति के अध्यक्ष पप्पू चन्द्रा, सीनियर रोवर संदीप ठाकुर, सीनियर रेंजर अंकिता पांडेय समेत स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स उपस्थित थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button