विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलौदाबाजार में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार: जाति प्रमाण पत्र के बहाने नाबालिग छात्राओं से करता था छेड़खानी, 3 अलग-अलग केस दर्ज – baloda bazar News


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने छात्राओं से छेड़खानी करता था। यह मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, देवलाल साहू (52) शिक्षक है। वह बनसांकरा का रहने वाला है। वह स्कूल छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। जिसकी शिकायत छात्राओं ने थाने में की थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को शिक्षक को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 74 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 9(G), 10, 11, 12(VI) और 12 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने अभिभावकों से इस तरह की किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button