विज्ञापन दें / सहयोग करें

साप्ताहिक बाजार से चोरी बाइक का आरोपी गिरफ्तार: बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Jashpur News


जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया आरोपी मंटू कुमार नट (31) दीवानपुर नटपारा का रहने वाला है।

.

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को सरईटोला चट्टीढाब का रहने वाला सिलबियुस केरकेट्टा (42) अपने बाइक (CG 13 BD 0787) से लुड़ेग साप्ताहिक बाजार गया था। बाइक सड़क किनारे खड़ी कर खरीदारी की, लेकिन लगभग आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली।

आसपास तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उसने 16 नवंबर को पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि मंटू कुमार बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सहित आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button