विज्ञापन दें / सहयोग करें

साय ने कहा-: आपातकाल की दुर्दशा शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन – Raipur News


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 25 जून 1975 हमारे देश के लिए काला दिन था। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण आपातकाल थोप दिया था। वह समय देश के लिए लड़ने वाले सभी लोगों को अकारण ही जेल में डाल दिया

.

साय ने बुधवार को राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में यह बातें कहीं। साय ने कहा कि पार्लियामेंट में युवाओं ने सांसद की भूमिका भलीभांति निभाई है। सभी ने बहुत अच्छे से मुद्दों को कवर किया और उनमें विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंदिरा गांधी ने सत्ता की लालच में पूरे देश को आपातकाल में झोंका।

भारत में आपातकाल की घोषणा तीन बार की गई है। 26 अक्टूबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के कारण पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया, जो 10 जनवरी 1968 तक रहा। दिसंबर 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान दूसरा राष्ट्रीय आपातकाल घोषित हुआ, जो 21 मार्च 1977 तक प्रभावी रहा। वहीं 25 जून 1975 को आंतरिक अशांति के आधार पर तीसरा आपातकाल घोषित किया गया, जो 21 मार्च 1977 तक चला। केवल सत्ता के लिए देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया।

युवाओं तक आपातकाल का सच पहुंचाना जरूरी : डॉ रमन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संसद जैसे मंच पर बोलना हर युवा के लिए गर्व और सम्मान की बात होती है। यह मंच न केवल ज्ञान का विस्तार करता है, बल्कि हमें हमारे देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास भी कराता है। जब भी हमारे देश पर संकट आया है, तब हमारे युवाओं ने आगे बढ़कर रास्ता दिखाया है। इस युवा संसद का मकसद सिर्फ इतिहास जानना नहीं है, बल्कि उससे सीख लेना है, ताकि आगे चलकर हम कोई ऐसी गलती न दोहराएं जो देश को नुकसान पहुंचाए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button