विज्ञापन दें / सहयोग करें

देर रात मोंगरी मछली की बलि, आज कन्या पूजन के बाद होगा भंडारा का आयोजन – Bastar News



भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा नवरात्र पर सप्तमी की आधी रात को होने वाली विशेष पूजा में कालरात्रि पूजा अनुष्ठान के बाद यंत्र पर मोंगरी मछली की बलि दी गई। इस गुप्त पूजा में किसी भी भक्त को शामिल होने का मौका नहीं मिलता है। दंतेश्वरी मंदिर में बलि प्रथा की किवदंतियां प्रचलित हैं। आज भी नवरात्र के सप्तमी की रात विशेष अनुष्ठान के दौरान गर्भगृह के बाहरी कक्ष में स्थापित यंत्र में कालरात्रि पूजा होती है। जहां प्रजा और अंचल की सुख-शांति और समृद्धि के लिए यह अनुष्ठान किया जाता है। यहां अनुष्ठान के दौरान एक मोंगरी मछली की बलि देने की प्रथा है। इस गुप्त पूजा में केवल पुजारी ही मौजूद होता है। किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी मनाही है। इस पूजा में मछली की बलि के साथ मदिरा का भी अर्पण किया जाता है। देवी दंतेश्वरी के प्रति लोगों की आस्था है और यहां मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु बकरा, मुर्गा, बतख, कबूतर की बलि चढ़ाते हैं, पर यह मंदिर में नहीं बाहर होता है। अष्टमी को कन्या पूजन हवन पूर्ण के बाद भंडारे का आयोजन होगा। नवमी पर शाम को 5 बजे से भगवान राम की शोभायात्रा निकलेगी। यह यात्रा दंतेवाड़ा में आंवराभाटा से निकल कर शहर का भ्रमण करेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button