RR vs MI Live Score: रोहित शर्मा-रेयान रिकेल्टन के बीच 60+ रन की साझेदारी, राजस्थान को पहले विकेट की तलाश
08:09 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: रोहित शर्मा-रेयान रिकेल्टन के बीच 60+ रन की साझेदारी
रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने मुंबई को सधी शुरुआत दिलाई है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 64/0 है।
07:40 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।
07:15 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेन मफाका।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ली, कर्ण शर्मा।
07:04 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रियान पराग ने बताया कि मुंबई के खिलाफ मैच में उनकी प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। वानिंदु हसरंगा की जगह कुमार कार्तिकेय आए हैं। इसके अलावा संदीप शर्मा की जगह आकाश मधवाल को मौका मिला है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
06:56 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: रोहित-सूर्यकुमार ने हासिल की लय
पिछले मैच में मुंबई के लिए सकारात्मक पहलू कॉर्बिन बॉश का प्रदर्शन था जिन्होंने एक विकेट लेने के अलावा 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं जो विपक्षी टीमों के लिए एक अशुभ संकेत है।
06:55 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: बुमराह आए और छाए
हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह की वापसी सुखद रही है। मुंबई की हमेशा की तरह शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन टीम ने अब पांच मैच जीत लिए हैं और उसके विजय अभियान को रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जीत के बाद कहा था, ‘यह प्रतियोगिता बहुत कठिन है। हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हमें हमेशा अगले मैच के लिए तैयारी करनी होगी और लय बरकरार रखनी होगी।’
06:55 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: राजस्थान के गेंदबाज नहीं कर सके प्रभावित
राजस्थान के निचले मध्य क्रम में शिमरोन हेटमायर पर दबाव होगा जो इस सत्र में अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर ने सफलता जरूर दिलाई है लेकिन उन्होंने लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए हैं। संदीप शर्मा भी थोड़े महंगे साबित हुए हैं। असल में राजस्थान के किसी भी प्रमुख गेंदबाज का इकोनॉमी रेट नौ से कम नहीं है।
06:54 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: सूर्यवंशी और जायसवाल को रहना होगा सावधान
कप्तान संजू सैमसन के साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो जाने से सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला और उन्हें क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनने में उन्हें केवल तीन पारियां लगीं। सैमसन ने अपना आखिरी मैच 16 अप्रैल को खेला था और उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है, जिससे सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को फिर से पारी की शुरुआत करनी होगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी से रॉयल्स ने 210 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।
06:54 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दो अंकों के साथ टीम पंजाब किंग्स को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान ने पिछले मुकाबले में जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि, मुंबई से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। फिलहाल रॉयल्स छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
06:53 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: विजय रथ पर सवार मुंबई को रोकने उतरेगी रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की नई सनसनी 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी गुरुवार को जब जयपुर में अपने आईपीएल करियर का चौथा मुकाबला खेलने उतरेंगे तब उनका सामना जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट से होगा। पिछले मुकाबले में 35 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ सतर्कता बरतनी होगी।
Source link










