विज्ञापन दें / सहयोग करें

रूमाल को लेकर विवाद में पत्नी से मारपीट, पति के खिलाफ अपराध दर्ज

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में रूमाल को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पत्नी का आरोप है कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं और उसी महिला ने उसे रूमाल दिया था। रूमाल पर दूसरी महिला का नाम लिखा होने के कारण उसने उसे अपने पास रख लिया।

पति ने रूमाल वापस मांगा तो पत्नी ने देने से इनकार कर दिया। इस पर पति ने गाली-गलौज करते हुए पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की और फिर डंडे से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंची महिला की बहन ने किसी तरह उसे बचाया। शिकायत पर सीपत पुलिस ने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीपत क्षेत्र में रहने वाली महिला गृहणी है और उसके तीन बच्चे हैं। उसने शिकायत में बताया कि उसके पति जितेंद्र धीवर का किसी दूसरी महिला से संबंध है।

कुछ समय पहले उसी महिला ने उसके पति को एक रूमाल दिया था। पत्नी ने रूमाल देखा तो उस पर दूसरी महिला का नाम लिखा हुआ था। इस वजह से उसने रूमाल अपने पास रख लिया।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button