Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही एक की मौत… दो गंभीर रूप से घायल | A young man died after being hit by a car
CG Rape Case: शादी का झांसा देकर युवक मिटाता रहा हवस की प्यास, फिर ओडिशा ले जाकर युवती को मारपीट कर भगाया, दी ये खौफनाक धमकी
शादी में आया था युवक
वहीं जानकारी मिली है कि मृतक हेमंत उरांव साजापली जिला महासमुंद का रहने वाला था जो चंद्रपुर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आया हुआ था । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आर्टिगा कार इतनी तेज रतार में थी कि पल्सर को ठोकर मारने के बाद सारंगढ़ के रेड़ा महुआपली के रहने वाले भरत लाल जायसवाल उम्र 50 वर्ष जिनका चंद्रपुर में मोबाइल की दुकान है जिसे बंद करके अपनी स्कूटी से वापस घर महुआपाली जा रहा था उसे भी पीछे से ठोकर मारकर चपेट में ले लिया। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो घालयों को रात में ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
स्कूटी में लग गई आग
अर्टिगा कार की टक्कर से पल्सर जहां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं इस हादसे में स्कूटी में आग लग गई जो धू धू कर जलता रहा । घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा व घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Source link













