विज्ञापन दें / सहयोग करें

विदेशी उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प जरूरी: कैट – Bilaspur (Chhattisgarh) News


.

स्वदेशी जागरण मंच एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा शुक्रवार को चकरभाठा से शुरू हुई। इस दौरान संत लालदास साई, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक व समाजसेवी ललित मखीजा ने झंडी दिखाकर रथ को सिंधु अमर धाम झूलेलाल मंदिर से रवाना किया।

रथ शहर पहुंचा तो देवकीनंदन चौक पर शहर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, कैट राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा सहित अन्य भव्य स्वागत किया। विधायक अग्रवाल ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आवश्यक है और जनभागीदारी से ही भारत मजबूत बनेगा। कार्यक्रम का संचालन कैट बिलासपुर महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने किया। महापौर पूजा विधानी ने सभी उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ देवेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओछवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र खटवानी, शंकर बजाज, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन मंत्री परमजीत उबेजा सहित सिंधी सेंट्रल पंचायत, देवकीनंदन व्यापारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वदेशी संकल्प यात्रा का स्वागत करते विधायक अमर, मेयर व अन्य।

स्वागत सभा में राजू सलूजा, जितेंद्र गांधी, किशोर पंजवानी एवं शंकर बजाज ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसे पूर्वजों ने भावी पीढ़ियों के भविष्य के लिए त्याग किया, वैसे ही आज भारतीयों को विदेशी कंपनियों एवं विदेशी उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैट के रायपुर-बिलासपुर के प्रतिनिधि और महिला टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद रथ सदर बाज़ार, गोलबाजार, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड चौक, अग्रेसन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए तखतपुर एवं मुंगेली के लिए रवाना हुआ।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button