विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में CCTV से स्वच्छता पर निगरानी: कैमरे में कैद हुए सड़क पर कचरा फैलाने वाले, 6 प्रकरण दर्ज कर 20 हजार का जुर्माना – Raigarh News

निगम टीम ने शहर की सड़कों पर कचरा नहीं फेंकने की हिदायत दी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मुख्य सड़कों पर साफ-सफाई व्यवस्था पर निगम अमला CCTV से निगरानी कर रहा है। जहां शहर के गद्दी चैक व सुभाष चैक अभियान चलाया और CCTV फूटेज देखकर 6 प्रकरण दर्ज करते हुए 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

.

सोमवार नगर निगम की टीम को गद्दी चौक और 19 सुभाष चौक क्षेत्र में कचरे मिले। कचरों में कई दुकानों के पैकिंग लेबल और सामाग्री देखा गया।

ऐसे में पास के CCTV कैमरों के फूटेज जांच की गई और CCTV में पुष्टि होने के बाद न्यू शर्मा बैग हाउस, न्यू संगम बाजार और अमर इंटरप्राइजेज के विरुद्ध कचरा बाहर फैलाने के 6 प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

वहीं सभी प्रतिष्ठानों को कचरा बाहर न फेंकने, निर्धारित गाड़ी और डस्टबिन में ही डालने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फैले कचरे की पहचान अब सीसीटीवी से की जा रही है। कचरे में मौजूद संस्था का लेबल, पैकिंग सामग्री और CCTV फुटेज देखकर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी में कचरा फेंकने की पुष्टि होने के बाद जुर्माना की कार्रवाई करते हुए निगम टीम

पहले भी हो चुकी कार्रवाई इससे पहले नगर निगम की टीम ने सुभाष चौक पर स्थित आलोक ड्रेसेस और एकाॅर्ट होटल पर जुर्माना की कार्रवाई की थी। इस दौरान देखा गया था कि CCTV में आलोक ड्रेसेस के यहां से कचरो से भरा कार्टुन फेंका गया था और एकाॅर्ट होटल से पानी सड़क पर फैलाया जा रहा था। जिसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई थी।

निगम की टीम कर रही निगरानी नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि रायगढ़ की स्वच्छता व्यवस्था सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे में शहर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में कचरा फैलाने पर अब सीधे और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

CCTV कैमरों और कचरे में मिले लेबल के आधार पर दोषियों की पहचान हो रही है, इसलिए कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान नियमों से बच नहीं पाएगा। नगर निगम की टीम लगातार वार्डों में निगरानी कर रही है और जहां कचरा मिलेगा, वहीं तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button