रावण दहन विवाद: हाईकोर्ट ने कलेक्टर को दिया उचित निर्णय लेने का निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला?
अरपांचल लोक मंच ने साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन की अनुमति को लेकर याचिका दायर की थी। याचिका में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने एसडीएम के समक्ष पहले ही दशहरा उत्सव की अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रशासन ने मैदान किसी अन्य व्यक्ति को उत्सव के लिए दे दिया। एसडीएम द्वारा अनुमति न देने पर मंच ने कलेक्टर के समक्ष अपील की। उन्होंने भी कोई फैसला नहीं लिया तो लोक मंच ने याचिका दायर की। इसमें भेदभाव का आरोप लगाया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि याचिकाकर्ताओं के आवेदन पर उचित निर्णय लें।
Source link
Follow Us











