विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में राज्योत्सव का शुभारंभ: अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगे, अजय चंद्राकर बोले-25 सालों में विकास की नई परंपराएं स्थापित – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में धमतरी जिले में राज्योत्सव रजत महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर थे। विधायक और अन्य जनप्रतिनिध

.

राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में राज्योत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी में भी इसे रजत महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया है। एकलव्य खेल मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

विकास की नई परंपराएं स्थापित हुई- विधायक

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि राज्य गठन के इन 25 वर्षों में विकास की नई परंपराएं स्थापित हुई हैं। यह रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि धमतरी जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सड़क, पुल-पुलिया, रेलवे लाइन और आधारभूत ढांचे के विकास में अग्रणी बनकर उभरा है।

अजय चंद्राकर ने दिया जल संरक्षण पर जोर

विधायक चंद्राकर ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धमतरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने जल संरक्षण पर बल देते हुए किसानों से फसल विविधीकरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी बना रही पहचान

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि यह उत्सव जिले की विकास यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, कौशल विकास, अधोसंरचना और पर्यटन के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसके कारण धमतरी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button