विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: अब तक 83 मामलों में 4 करोड़ से अधिक का धान जब्त, 7 वाहन भी पकड़े गए – Rajnandgaon News

राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध धान की बिक्री रोकने के लिए कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में अवैध धान बिक्री की पुनरावृत्ति होने या इसमें संलिप्त पाए जाने पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकत

.

इसी कड़ी में, राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के संयुक्त दल ने हाल ही में 18 प्रकरणों में 75 लाख 86 हजार 320 रुपये मूल्य का 2447.20 क्विंटल (6118 बोरा) अवैध धान और 4 वाहन जब्त किए।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 83 प्रकरणों में 4 करोड़ 5 लाख 88 हजार 920 रुपये मूल्य का 13093.20 क्विंटल (32733 बोरा) अवैध धान और 7 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

बुधवार को हुई कार्रवाई में राजनांदगांव अनुविभाग में 6 प्रकरणों में 22 लाख 91 हजार 520 रुपये मूल्य का 739.20 क्विंटल (1848 बोरा) अवैध धान और 2 वाहन जब्त किए गए। डोंगरगढ़ अनुविभाग में 5 प्रकरणों में 7 लाख 71 हजार 900 रुपये मूल्य का 249 क्विंटल (623 बोरा) धान जब्त हुआ। वहीं, डोंगरगांव अनुविभाग में 7 प्रकरणों में 45 लाख 22 हजार 900 रुपये मूल्य का 1459 क्विंटल (3648 बोरा) अवैध धान और 2 वाहन जब्त किए गए।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 32 प्रकरणों में 2 करोड़ 28 लाख 1 हजार 120 रुपये मूल्य का 7355.20 क्विंटल (18388 बोरा) अवैध धान और 2 वाहन जब्त हुए हैं। डोंगरगढ़ अनुविभाग में 28 प्रकरणों में 86 लाख 2 हजार 500 रुपये मूल्य का 2775 क्विंटल (6938 बोरा) अवैध धान और 2 वाहन जब्त किए गए। डोंगरगांव अनुविभाग में 23 प्रकरणों में 91 लाख 85 हजार 300 रुपये मूल्य का 2963 क्विंटल (7408 बोरा) अवैध धान और 3 वाहन जब्त किए गए हैं।

कोचियों और बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई जारी

जिले में कोचियों और बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। जिले के 1500 छोटे और बड़े मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, खाद्य और मंडी अधिकारियों को अवैध रूप से भंडारित धान जब्त करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में अंतरराज्यीय अवैध धान, रेत और लकड़ी के परिवहन पर कड़ी नजर

जिले में अवैध धान के प्रवेश को रोकने के लिए कुल 3 अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं – बोरतलाब, पाटेकोहरा और कल्लूबंजारी। इन चेकपोस्ट पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग और राजस्व के अधिकारी तीन पालियों में 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।

चेकपोस्ट पर अब तक अवैध धान की जगह हाईवा में अवैध रेत और लकड़ी का परिवहन करते कई वाहन जब्त किए जा चुके हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button