विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर सेजबहार लूट कांड का खुलासा, चाकू की नोंक पर परिवार को रोका; 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार में लूट करने वाले आरोपित चेतन नामदेव (20) और नितिन ध्रुव (19) सहित विधि के साथ संघर्षरत तीन बालकों को गिरफ्तार किया गया …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 06:53:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 06:53:04 PM (IST)

सेजबहार लूट कांड का खुलासा

HighLights

  1. पांच आरोपित गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल
  2. चाकू-डंडे से हमला कर लूट की वारदात
  3. सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार में लूट करने वाले आरोपित चेतन नामदेव (20) और नितिन ध्रुव (19) सहित विधि के साथ संघर्षरत तीन बालकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को पकड़कर उनके कब्जे से लूट का सामान, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, चाकू और डंडा बरामद किया गया है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, घटना आठ अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है। प्रार्थी भूषण साहू अपने परिजनों के साथ बाइक से भाठागांव से मुजगहन जा रहा था। सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बाइक में सवार पांच युवकों ने रास्ता रोक लिया।

मारपीट और डंडे से सिर पर हमला

आरोपितों ने बाइक गिराकर प्रार्थी व उसके साथी के साथ मारपीट की और डंडे से सिर पर हमला किया। साथ ही चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई प्रार्थी की भांजियों के साथ भी मारपीट कर उनसे छेड़छाड़ की गई और उन्हें खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया।

लूटकर फरार हो गए थे

आरोपितों ने गले की चैन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपित चेतन नामदेव का सुराग मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद नितिन ध्रुव और तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button