विज्ञापन दें / सहयोग करें

न्यायालय परिसर में रायपुर पुलिस की रेड: 100 जवानों ने की सरप्राइज चेकिंग, 8 संदेही समेत 2 आरोपी गिरफ्तार – Raipur News



राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। 100 से ज्यादा पुलिस जवान, एसीसीयू टीम और बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि दो युवकों के पास से चाकू बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक डीसीपी सेंट्रल जोन एवं क्राइम के निर्देश पर न्यायालय की अनुमति से यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल और उपद्रव की आशंका वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की गई। इन आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार पुलिस ने आशुतोष साहू उर्फ अमन, विराज सेन्द्रे, भुवनेश्वर चौधरी उर्फ बिट्टू, गोलू नेताम उर्फ कामता, पवन कोसरिया और दुन्नो कुल्हरिया सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। सभी को थाना सिविल लाइन लाकर पूछताछ की गई और बाद में एसीपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी दौरान पुलिस को चेकिंग में दो युवकों के पास अवैध हथियार मिले। पुलिस ने मयंक सोनी और विनोद सारथी के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया, कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया। कोर्ट परिसर में लगातार बढ़ रही भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आगे भी इस तरह की आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button