Raipur News: छात्रों ने बनाया ऊंचाई मापने वाली डिजिटल डिवाइस, कुछ ही सेकंड में बता देगा वजन
यह पारंपरिक स्टेडीयोमीटर की तुलना में अधिक उपयोगी है और बच्चों को उनकी जगह से हिलाए बिना माप लेना संभव बनाता है। यह उपकरण छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर और अंबागढ़ चौकी के 10 आंगनबाड़ी केंद्रों और 2 स्कूलों में 250 से अधिक बच्चों पर परीक्षण के बाद 99.998त्न सटीक पाया गया है। हाल ही में एनआईटी रायपुर और जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी के बीच एक समझौता भी हुआ है, जिसके तहत छात्रों को ग्रामीण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझने और समाधान तैयार करने का अवसर मिलेगा। ये उपकरण 750 रुपए प्रति यूनिट की दर से दिए गए हैं, भविष्य में इसकी लागत 500 रुपए से भी कम करने की योजना है।
Source link
Follow Us











