विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में 299 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट पर लगा बारिश का ब्रेक, हसदेव में बाढ़ से निर्माण गतिविधियां बंद

Korba Monsoon Impact: कोरबा शहर में सीवरेज और जल प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई करीब 299 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर मानसून का असर पड़ा है। हसदेव नदी में बाढ़ और लगातार हो रही बारिश के कारण नदी के ऊपर से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य को फिलहाल रोकना पड़ा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पाइपलाइन के लिए कॉलम तैयार करने का काम बंद है। हालांकि, प्रगति नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के आधारभूत ढांचे पर काम जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button