विज्ञापन दें / सहयोग करें

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहरा, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, मृत नवजात को दिया जन्म

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ। दुष …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 12:53:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 02:40:28 AM (IST)

अस्पताल पहुंची नाबालिग किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग, जांच में खुला मामला
  2. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है
  3. लेमरू थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सुरेश कुमार को भेजा जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ। दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना लेमरू थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह उसकी मां उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में नाबालिग ने डाक्टरों को बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द निवारक दवा खाई थी, इसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

डॉक्टर्स ने तुरंत कराया प्रसव

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। इलाज के बाद नाबालिग की जान बचा ली गई। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। अस्पताल पुलिस ने मामला कायम कर डायरी लेमरू थाना भेज दिया। लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- एडीजी के घर के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, आपस में भिड़े दो युवक, सुरक्षाकर्मी को दी जान से मारने की धमकी

सुरेश ने नाबालिग को प्यार में फंसाया था

पूछताछ में जानकारी मिली की कि क्षेत्र में ही निवासरत सुरेश कुमार 19 वर्ष ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उससे संबंध बनाया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button