Political News: खरगे की सभा के बहाने रायपुर के कांग्रेसी नेता अपना नम्बर बढ़ाने की जुगत में
सभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस जिला मुख्यालय में बैठक ली। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, आमजन की भागीदारी, प्रचार-प्रसार की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बैज ने कहा, यह सभा सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों, जवानों और हमारे संविधान की गरिमा को बचाने की दिशा में कांग्रेस पार्टी की सशक्त आवाज़ है। बैठक के बाद सभा के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से सुसज्जित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन रायपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा और सभा के मुख्य उद्देश्य से जनता को अवगत कराएगा।
Source link
Follow Us













