विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग में 4 मवेशी तस्करों को पुलिस ने पकड़ा: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 6 मवेशी छुड़ाए – durg-bhilai News



दुर्ग जिले में मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चिखली चौक के पास की गई, जहां एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में 6 मवेशियों को बेहद खराब हालत में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मवेशियों को मुक्त कराया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई 23 अप्रैल की रात को की गई। प्रार्थी युवराज साहू की सूचना पर चिखली चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक CG 05 D 1007 को रोका गया। जब वाहन की जांच की गई, तो उसमें 6 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। मवेशियों के लिए न तो पर्याप्त जगह थी और न ही चारा-पानी की कोई व्यवस्था थी। इस तरह का परिवहन पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। मौके पर ही आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम निर्मल मनेश्वर, तुलसीराम नागेश्वर, जयपाल नागेश्वर और भगतराम खरे हैं। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के बालाघाट और सिवनी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4 और 6 के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया है। मवेशी और वाहन किए जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन और सभी 6 मवेशियों को जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 2 लाख 32 हजार रुपए आंकी गई है। इसमें पिकअप वाहन की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए और मवेशियों की कीमत करीब 82 हजार रुपए बताई गई है। जब्त मवेशियों में 2 पड़वा, 3 पड़िया और 1 बछिया शामिल हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button