विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ से सटे सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 29 मजदूर घायल, 8-9 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। सूत्रों ने बताया कि 8-9 मजदूर गंभीर रूप से घायल …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 02:40:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 02:53:53 PM (IST)

सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी

HighLights

  1. सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी
  2. पिकअप वाहन में लगभग 40 मजदूर सवार थे
  3. लगभग 8-9 मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई गई है

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में लगभग 40 मजदूर सवार थे, जिसमें 29 मजदूर (महिला, पुरुष) घायल हुए हैं। लगभग 8-9 मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

सुबह 9 बजे के आस-पास की है घटना

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भोपालपटनम इलाके में 3-4 गांव के ग्रामीण (महिला-पुरुष) काम की तलाश में पलायन कर मिर्ची तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे। घटना सुबह 9 बजे आस-पास की बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी

क्षमता से अधिक मजदूरों से भरे पिकअप वाहन प्रतिदिन भोपालपटनम से सीमावर्ती राज्यों में काम करने के लिए जा रहे थे, लेकिन प्रशासन इस पर रोक लगाने में असमर्थ है। फिलहाल सभी को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। कुछ गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।

भोपालपटनम के थाना प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के सोमनपल्ली के समीप पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ के मजदूर थे। घटना की रिपोर्ट आसरली थाना (महाराष्ट्र) में हुई। सिविल सर्जन डॉक्टर रत्ना ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में 13 घायलों मजदूरों को भेजा गया है जिसमें दो मजदूर को सिर में गंभीर चोट के जगदलपुर रेफर किया गया। बाकी का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जबलपुर अमरकंटक मार्ग किया चक्का जाम

अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा

घायलों का हाल जानने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जिला अस्पताल पहुंचे। सोमनपल्ली सड़क दुर्घटना में घायल मजदूरों से मिलने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वह परिजनों से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज हेतु आवश्यक निर्देश दिए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button