विज्ञापन दें / सहयोग करें

फूलबासन यादव को मिलेगा राजनांदगांव रत्न – Rajnandgaon News


.

नारी शक्ति का महापर्व नवरात्र चल रहा है। जिसमें हमारी अराध्य देवी माता नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। नारी शक्ति को अग्रसर होने की भी प्रेरणा का पर्व भी नवरात्र है। राजनांदगांव रत्न का सम्मान, संस्कारधानी के विभिन्न क्षेत्रों में रोशन करने व सामाजिक, धार्मिक, सेवा क्षेत्रों में जनजागरण कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। पूर्व में 93 वर्षीय समाज सेवी डीसी जैन, धर्म क्षेत्र में पं. विनोद गोस्वामी, सेवा क्षेत्र में अशोक लोहिया को प्रदान दिया जा चूका है।

इस वर्ष राजनांदगांव रत्न सेवा आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता, सचिव महेश शर्मा, महिला मण्डल मधु खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता, मोना गोसाई सहित समस्त सदस्यगण सेवा कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से नारी शक्ति को देने का निर्णय लिया गया। विगत 25 वर्षों से नारी शक्ति को जागृत करने वाली, महिला समूह की जनक, नारी जागरण, नशा मुक्ति स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य आदि नारी उत्थान, समाज सेवा का कार्य कर रही पदम फूलबासन यादव को प्रदान किया जाएगा। फूलबासन यादव को नवरात्रि नवमीं तिथि 1 अक्टूबर बुधवार को संध्या 6 बजे बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन में राजनांदगांव रत्न के सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इनका भी किया जाएगा सम्मान: साथ ही संस्कारधानी की अन्य 9 विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। बागेश्वर धामसेवक आयोजन संरक्षक डीसी जैन, सोहनलाल गुप्ता, कैलाशचंद गुप्ता, रामवतार जोशी, हरजीत भाटिया, शैलेन्द्र तिवारी, अमलेन्दु हाजरा ने संस्कारधानी के समस्त धर्म प्रेमियों विशेषकर नारीशक्ति को इस सम्मान आयोजन में अपनी उपस्थिति देने का आग्रह किया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button