विज्ञापन दें / सहयोग करें

पहलगाम आतंकी हमला: ‘कोई भी कार्रवाई के लिए पूरा समर्थन’, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले राहुल गांधी

Pahalgam Terror Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले को लेकर आज गुरुवार (24 अप्रैल, 2025) को सर्वदलीय बैठक हुई. इसमें शामिल हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कोई भी कार्रवाई करे, विपक्ष उसके साथ है.  

बैठक से बाहर निकले हुए राहुल गांधी ने कहा, “जो भी हुआ है उसको लेकर सभी लोगों ने निंदा की है और विपक्ष ने सरकार को पूरा सपोर्ट किया है. कोई भी एक्शन लेने के लिए.” केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद थे. सभी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. हमने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए.”




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button