विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर में 20 करोड़ का धान गायब, कलेक्टर के आदेश के बाद भी FIR लंबित

CG News: सूरजपुर में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ा घोटाला सामने आया है। सावारावां उपार्जन केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान 32,838 क्विंटल धान कम मिला, …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 02:13:11 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 02:13:11 AM (IST)

सूरजपुर में 20 करोड़ का धान गायब।

HighLights

  1. सूरजपुर में 20 करोड़ का धान गायब।
  2. रिकॉर्ड और स्टॉक में भारी अंतर।
  3. कलेक्टर आदेश के बाद भी FIR लंबित।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सूरजपुर। जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ा घोटाला सामने आया है। सावारावां उपार्जन केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान 32,838 क्विंटल धान कम मिला, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि कलेक्टर के निर्देश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

जांच में सामने आया कि रिकॉर्ड में 65,813.60 क्विंटल धान दर्शाया गया था, जबकि मौके पर केवल 32,975.60 क्विंटल ही मिला। वहीं खाली बारदाने की 7,961 बोरी अधिक मिलने से रिकॉर्ड में हेरफेर की आशंका गहरा गई है।

अन्य केंद्रों में भी गड़बड़ी

जिले के उमेश्वरपुर, शिवप्रसादनगर, टुकुडांड़, लटोरी, चंदौरा और जिला मुख्यालय केंद्र में भी हजारों क्विंटल धान कम मिला। प्रशासनिक पुष्टि के बावजूद अब तक सीमित कार्रवाई होने से सवाल उठ रहे हैं। जिला खाद्य अधिकारी संदीप भगत ने कहा है कि सावारावां केंद्र मामले में दोषियों पर जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी और जांच जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button