विज्ञापन दें / सहयोग करें

ओवरटेक करना बना काल… कोरबा में ऑल्टो कार से टकराई तीन गाड़ियां, दो लोगों की मौत; पांच घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले के कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह पूरा हादसा ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ। जिसमें ओवरटेक करने की कोशिश करने वाली कार के साथ-साथ अन्य गाड़ियां भी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में ऑल्टो कार, ट्रेलर से टकराकर बेकाबू हो गई। ट्रेलर तो आगे निकल गया, पर पीछे रही एक अन्य भारी वाहन भी कार को ठोकर मारते हुए आगे निकल गई। यही नहीं दुर्घटना आल्टो से पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार जा टकराई। इस घटना में आल्टो कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। उसमें सवार दो अन्य घायल हो गए। उधर स्विफ्ट में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोंटे आई। घायल सभी पांच लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

घटना जिले के अंतिम छोर में स्थित बांगो थाना की मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंदई के समीप गुरूवार की रात 12 बजे हुई। ग्राम सरमा निवासी इंद्रजीत नेटी, गनपत यादव, उदयपाल नेटी तथा पप्पू पटेल अपनी ऑल्टो कार क्रमांक क्रमांक सीजी 12 एएल 4778 में सवार होकर ग्राम पूटा गए थे।

वहां इंद्रजीत की बहन के घर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी कार से वापस गृह ग्राम सरमा लौट रहे थे। अंबिकापुर- कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में आगे चल रहे ट्रेलर को इंद्रजीत ने ओवहरटेक करने का प्रयास किया, तब ग्राम केंदई के पास झरना मोड़ आ गया और वाहन अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रेलर से टक्कर हो गई। वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से कार सडक पर ही तीन चक्कर घूम गई।

इस दौरान इसी मार्ग में तेज गति से आ रहा दूसरा ट्रेलर ने टक्कर मार आगे निकल गया। स्थिति सामान्य होती, इसके पहले ही अंबिकापुर की ओर से रायपुर जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 एनआर 2220 का चालक अपने वाहन को नियंत्रित नहीं रख सका और सामने ऑल्टो कार से जा टकराया।

यह भी पढ़ें- CG Accident: बालोद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक, 3 युवकों की मौके पर मौत

घटना इतनी जबरदस्त थी कि आल्टो के सामने एवं पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों कार में सुरक्षा के लिए लगा बैलून खुल गया, इसके बावजूद आल्टो में सवार इंद्रजीत नेटी तथा गनपत की स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उदयपाल एवं पप्पू पटेल समेत स्विफ्ट कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर मोरगा पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम करा शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया है। मामले दर्ज कर जिस ट्रेलर से टक्कर हुई है उसकी पतासाजी की जा रही है।

लगातार हो रही दुर्घटना

इस मार्ग में वाहनों की रफ्तार नहीं थम रही है। दुर्घटना के समय वाहनों की स्पीड लगभग 100 की थी। इसकी वजह से चालक से नियंत्रित नहीं हो सकी। यहां बताना होगा कि इस मार्ग में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा वाहन चालकों समझाइश देने के साथ जागरूक किया जा रहा है, साथ ही ब्लैक स्पाट चिंहित कर उसे दुरुस्त किया गया, बावजूद रफ्तार में अंकुश नहीं लग पा रहा है। मार्ग में दुर्घटना के बाद कई बार वाहनों में आग भी लगी और चालक को अपनी जान गंवानी पडी है।

मार्ग में कई जगह नहीं है डिवाइडर

राष्ट्रीय राजमार्ग कटघोरा- अंबिकापुर मार्ग में अनेक स्थान पर डिवाइडर ही नहीं बनाया गया है। खास तौर पर कई महत्वपूर्ण मोड़ में भी डिवाइडर नहीं है। यही वजह से इन स्थानों पर दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही है। वाहन की रफ्तार तेज होने पर चालक समझ नहीं पाता और सामने से आ रही वाहन से जा टकराता है। यातायात समिति की बैठक में यह कई बार यह मामला उठा, पर अभी तक सकारात्मक पहल नहीं हो सकी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button