विज्ञापन दें / सहयोग करें

तलईपल्ली कोयला खदान से अब अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा कोयला

एनटीपीसी 2 लाख मीट्रिक टन कोयले की करेगी बिक्री, 28 मई को साइट विजिट

रिपोर्ट : गौरी शंकर गुप्ता

घरघोड़ा। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना से अब कोयला सिर्फ एनटीपीसी के ऊर्जा संयंत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगा। कंपनी ने निर्णय लिया है कि वह अब इस खदान से अन्य औद्योगिक और व्यापारिक उपभोक्ताओं को भी कोयला उपलब्ध कराएगी। इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए 28 मई को प्री-बिड बैठक और क्लाइंट साइट विजिट का आयोजन किया जा रहा है।

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा संचालित इस परियोजना से देशभर के व्यापारिक प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। परियोजना के तहत लगभग 2 लाख मीट्रिक टन कोयला बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह बिक्री प्रक्रिया मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) के डिजिटल पोर्टल (www.mstcindia.co.in) के माध्यम से 6 जून से प्रारंभ की जाएगी।

एनटीपीसी की यह पहल कोयला व्यापार के क्षेत्र में खुले प्रतिस्पर्धी माहौल को बढ़ावा देगी। 28 मई को होने वाली साइट विजिट के माध्यम से इच्छुक खरीदार खदान का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सकेंगे, जिससे बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहभागिता को बल मिलेगा।

यह कदम न केवल एनटीपीसी के राजस्व को बढ़ावा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के ऊर्जा उत्पादन और औद्योगिक विकास के लिए भी एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button