विज्ञापन दें / सहयोग करें

एक पेड़ पुरखों के नाम अभियान रविवार को: सरजू बांधा मुक्ति धाम में होगा पौधारोपण, पूर्वजों की स्मृति में लगाए जाएंगे पौधे – Raipur News



कृष्ण मित्र फाउंडेशन की ओर से रविवार, 5 जुलाई को सुबह 8 बजे सरजू बांधा मुक्ति धाम परिसर, टिकरापारा में बैठक और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान ‘एक पेड़ पुरखों के नाम’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का संदेश दिया जाएगा। अभियान के तहत फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य और मित्र मंडली अपने स्वर्गीय दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता और अन्य प्रियजनों की स्मृति में पौधे लगाएंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी पारिवारिक विरासत से जोड़ना भी है।
अभियान में शामिल होने की अपील फाउंडेशन ने शहर के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य इच्छुक लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। जो व्यक्ति या संस्था मुक्ति धाम परिसर में पौधारोपण करना चाहते हैं, वे अभियान से जुड़ सकते हैं। फाउंडेशन का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास बनेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button