रायगढ़ में दूसरे दिन भी संजय काॅम्पलेक्स से अतिक्रमण हटाया: नालियों के उपर से अवैध कब्जा तोड़ा, मलमा हटाने का काम शुरू, व्यवस्थित करने में जूटा अमला – Raigarh News
अतिक्रमण हटाने के बाद यहां से मलमा उठाने का काम चल रहा है
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगर निगम द्वारा संजय काॅम्पलेक्स दैनिक सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जहां दूसरे दिन भी निगम अमला यहां पहुंचा और नालियों के उपर चबूतरा व अन्य तरह के अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा मलमा उठाने का भी काम
.
निगम आयुक्त द्वारा पिछले करीब एक माह से व्यवसायियों को अतिक्रमण हटाने के लिए समझाईश दी जा रही थी, लेकिन कोई भी कब्जा नहीं हटा रहा था।
ऐसे में गुरूवार को निगम आयुक्त व उनकी टीम वहां पहुंची और बाजार के चारों ओर से अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद आज सुबह से निगम का अमला फिर से संजय काॅम्पलेक्स में पहुंचा।
जिन लोगों ने नालियों के उपर या निर्धारित पसरा से अधिक अतिक्रमण किया गया था, उसे भी हटाया गया। साथ ही यहां के मलमा को भी उठाने का काम किया जा रहा है। ताकि बाजार व्यवस्थित ढंग से नजर आ सके।
संजय में सड़क को व्यवस्थित करते निगम कर्मचारी
लोगों को आने-जाने मे परेशानी संजय काॅम्पलेक्स में अलग-अलग सब्जियों की कई दुकानें लगती है। ऐसे में हर दिन सैकड़ों लोग यहां पहुंचते थे, लेकिन व्यवसायियों द्वारा निर्धारित पसरा से अधिक कब्जा कर लिया गया था।
जिसके कारण यहां आने वाले ग्राहकों की वाहनें भी खड़ी नहीं हो पाती थी और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
निगम अमला दूसरे दिन भी यहां नालियों के उपर से अतिक्रमण हटाया
चौड़ी नजर आ रही सड़क निगम द्वारा संजय काॅम्पलेक्स के चारों ओर से लगभग अतिक्रमण हटा दिया गया है। ऐसे में अब यहां की सड़के काफी चौड़ी नजर आने लगी है। मलमा हटाकर व सड़क को व्यवस्थित किया जा रहा है।
ताकि दैनिक बाजार आने वाले लोगों को परेशानी न हो। वहीं निगम आयुक्त ने व्यवसायियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की बात कही है।
Source link












