विज्ञापन दें / सहयोग करें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर धरमपुरा साईं मंदिर में आज से उत्सव, शाम को पालकी यात्रा भी – Bastar News


जगदलपर| गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरुआत जिले में मंगलवार से हो रही है। इस उत्सव को लेकर सबसे बड़ा कार्यक्रम धरमपुरा रोड स्थित साईं मंदिर में किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मंदिर से शाम 4 बजे पालकी व कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा साईं मंदिर से शुरू होगी। यह अग्रसेन चौक, दंतेश्वरी मंदिर, गोल बाजार, स्टेट बैंक, चांदनी चौक, अग्रसेन चौक से होते हुए मंदिर में संपन्न होगी। इसके साथ ही महोत्सव की शुरुआत सुबह काकड़ आरती से होगी। इसके साथ ही सुबह 10 बजे फूलों से अर्चना होगी। इसके बाद रात 10 बजे शेजारती के बाद पहले दिन के कार्यक्रम का समापन होगा। साई समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में साईं मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक कलाकार जुटे रहे। तीन दिवसीय पूजा-पाठ के लिए इस साल नागपुर से 5 पुजारियों को बुलाया गया है। वे इस महोत्सव को खास बनाएंगे। इस साल भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधे बांटने की योजना बनाई गई है। साई समिति के सदस्यों ने बताया कि इस साल भी लोगों को पर्यावरण का संदेश देने के लिए हर व्यक्ति को प्रकृति प्रसाद के रूप में एक पौधा दिया जाएगा। इसके संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया जाएगा। लोगों को करीब एक दर्जन वैरायटी के पौधे दिए जाएंगे। इसमें फलदार और फूल वाले दोनों शामिल होंगे। इधर दूसरी ओर पालकी यात्रा में साई और अन्य लोगों के रूप में नजर आने के लिए नागपुर के कलाकार जगदलपुर पहुंच चुके हैं। तीन दिनों तक मनाए जाने वाले गुरुपूर्णिमा को लेकर साई समिति के सदस्यों ने बताया कि इस साल भी गुरु पूर्णिमा के मौके पर आकर्षक झांकी बनाई जाएगी। द्वारिका माई की झांकी के साथ उसमें शिरडी के साई की प्रतिमा रखी जाएगी। इसके साथ ही इस साल साई संध्या की जगह सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। श्री गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सत्य साई समिति द्वारा बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button