विज्ञापन दें / सहयोग करें

NCC डे पर कैडेट्स ने दिया एकता-अनुशासन का मैसेज: पौधा रोपण अभियान चलाया, जागरूकता रैली निकाली; ब्लड डोनेट किया – Chhattisgarh News

78वां राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) दिवस रायपुर समूह के अंतर्गत सभी बटालियनों और प्रशिक्षण संस्थानों में उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में कैडेटों ने NCC के मूल सिद्धांत—अनुशासन, एकता, सेवा, नेतृत्व और युवा सशक्तिकरण—का शानदार

.

इस दौरान 5 CTI लाखोली प्रशिक्षण केंद्र में ब्लड डोनेशन कैम्प, मेडिकल और डेंटल चेकअप जैसी एक्टिविटी शामिल थीं। लखोली में प्रोग्राम की अध्यक्षता ग्रुप कमांडर, NCC ग्रुप मुख्यालय रायपुर ने की। वहीं 3 CG Air NCC ने JNV माना NCC डे मनाया।

ब्लड डोनेशन कैंप।

इस दौरान ड्रिल, देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और एरोमॉडलिंग और मोटिवेशनल गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडिंग 3 CG Air ने की है। 37 CG बटालियन दुर्ग में भी ब्लड डोनेशन कैंप की शिकायत की गई।

जागरूकता रैली।

1 R&V NCC बटालियन, अंजोरा (दुर्ग) में साइकिल रैली निकाली गई। 9 & 10 CG बटालियन, जगदलपुर में भी संयुक्त रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में कैडेटों की सहभागिता रही। 28 CG बटालियन, रायगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।

राइफल ड्रिल का आयोजन।

7 CG बटालियन, बिलासपुर सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान किया गया। 1 CG गर्ल्स बटालियन पर्चनपाल (जगदलपुर) 8 CG (I) बटालियन (कांकेर) में भी NCC दिवस पर पुनित सागर अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

38 CG बटालियन, राजनांदगांव, 1 CG (कोरबा) राज्यभर की अन्य NCC इकाइयों ने भी स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, सामुदायिक सेवा के माध्यम से NCC दिवस मनाया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button