विज्ञापन दें / सहयोग करें

7 जुलाई को कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान सभा: खड़गे-वेणुगोपाल करेंगे सभा को संबोधित, बैज बोले- ये सभा नहीं जन आंदोलन की शुरुआत है – Raipur News

रायपुर में 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान, संविधान जनसभा की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल प्रमुख रूप से शामिल होकर सभा

.

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि इस सभा में 25 हजार कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में से शामिल होगे। सभी जिलों में प्रभारियों को इस सभा की जिम्मेदारी दी गई है। बैज ने कहा कि कांग्रेस की इस सभा के जरिए बड़ा संदेश देगी।

किसान, जवान, संविधान जनसभा का उद्देश्य

दीपक बैज ने कहा कि इस सभा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की नीतियों और छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनता को जागरूक करेगी। दीपक बैज ने बताया कि सभा का मुख्य फोकस किसानों को खाद-बीज और डीएपी की किल्लत से हो रही परेशानी।

जवानों की अनदेखी और सेना में भर्ती जैसे गंभीर मुद्दे,संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रहार। महिला सुरक्षा नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर अत्याचार।शिक्षा व्यवस्था का युक्तियुक्तकरण10,463 स्कूल बंद, 45,000 शिक्षक पद समाप्त और सैकड़ों रसोइयों व चौकीदारों की छंटनी। अवैध शराब की बिक्री और अघोषित बिजली कटौती और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर होगा।

25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यह सभा ऐतिहासिक होगी, जिसमें राज्य भर से 25,000 से अधिक लोग भाग लेंगे। यह जनसभा देश के वंचित, किसान, जवान और आदिवासी समुदायों की आवाज को बुलंद करने का एक बड़ा मंच साबित होगी।

सभा नहीं जन आंदोलन की शुरुआत-बैज

दीपक बैज ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश भर में जनसंपर्क कर आम नागरिकों से सभा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल सभा नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए जन आंदोलन की शुरुआत है। हम पूरी ताकत से इस सभा को सफल बनाएंगे।

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में पीसीसी अध्यक्ष समेत प्रदेश प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़,वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ,प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, सत्य प्रकाश, अजय गंगवानी मौजूद रहे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button