विज्ञापन दें / सहयोग करें

अवैध शराब कारोबार पर बृजमोहन बोले- बड़े लोगों को पकड़ो: अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- पुलिस को क्यों नहीं मालूम, कहां बिक रही शराब – Raipur News

सुशासन तिहार के दौरान रायपुर में अवैध शराब पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को लगाई फटकार

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक बार फिर सख्त तेवर में नजर आए। 18 मई को नगर निगम के जोन-5 अश्विनी नगर में सुशासन तिहार शिविर आयोजित था।

.

जहां उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर मंच से ही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसका वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में सांसद ने अधिकारियों से कहा कि ‘कोई बड़े से बड़ा आदमी हो उसको उठाकर बंद करो। 3 महीना जमानत नहीं होगी ना, बंद हो जाएगा तो…करो ना बंद, क्यों नहीं बंद करते?’

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि, ‘हमें मालूम है क्या, वह शराब कहां बिक रही है, तो क्या पुलिस वालों को नहीं मालूम?’

बृजमोहन ने कहा- कोई बड़े से बड़ा आदमी हो उसको उठाकर बंद करो।

‘अवैध शराब बिक्री रोकना जरूरी’

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाठागांव, मठपुरैना, चंगोराभाठा, संतोषी नगर और टिकरापारा जैसे इलाकों में बहुत ज्यादा अवैध शराब बिक रही है और इसे रोकना जरूरी है।

सांसद ने कहा कि शहर के कई इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत एक्शन लेने को कहा।

सांसद ने अवैध शराब बिक्री पर सख्ती दिखाई।

अधिकारियों को सख्त कदम उठाने को कहा

सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।

इस दौरान मंच पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी मौजूद थीं। कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इससे पहले सांसद ने नायब तहसीलदार को फटकारा था।

नायब तहसीलदार पर भी भड़के थे

इससे पहले रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए थे।

उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली, VIDEO: कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा

सुशासन तिहार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई।

रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button