ऑन कॉल डॉक्टर की लापरवाही से गई जान, डायरिया पीड़ित युवती की मौत पर मचा हड़कंप, नोटिस जारी
मृतिका के पिता हेमूलाल सिन्हा ने बताया कि बच्ची को पेट दर्द था। तीन बार उल्टी की थी, इसके अलावा कोई समस्या नहीं थी। अंबागढ़ चौकी में इलाज के बाद रेफर किए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोई बड़े डॉक्टरों ने बेटी को देखा ही नहीं, दूसरे दिन कुछ टेस्ट कराए, मैं टेस्ट रिपोर्ट लेकर आया, तो कह दिया आपकी बच्ची को हम लोग बचा नहीं पाए। जबकि बच्ची बातचीत करते गई थी। डॉक्टरों ने बच्ची के मौत का कारण भी नहीं बताया। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मेरी बच्ची की जान चली गई। मामले की शिकायत कर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
Source link
Follow Us












