विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीएम दौरे से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया: धमतरी में दर्जनों कार्यकर्ता अलग-अलग थानों में रखे गए,स्कूल मुद्दे पर सौंपने वाले थे ज्ञापन – Dhamtari News

धमतरी में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले NSUI कार्यकर्ता हिरासत में

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से पहले पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को उनके घरों से उठाकर अलग-अलग थानों में रखा गया।

.

मुख्यमंत्री साय ने धमतरी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे पुरानी कृषि उपज मंडी में समाधान शिविर के समापन में शामिल हुए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रेस वार्ता के बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा, सौंपने वाले थे ज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि वे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने वाले थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 हजार स्कूल बंद किए जा रहे हैं। 35 हजार शिक्षकों के पद समाप्त होने जा रहे हैं। शिक्षा का बजट कम किया जा रहा है। इसके विपरीत 741 शराब दुकानों को मंजूरी दी गई है।

देवांगन ने आरोप लगाया कि सरकार एनएसयूआई के जनसमर्थन और युवाओं की आवाज से भयभीत है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं के अधिकारों के लिए है। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद रिहा कर दिया गया।

एनएसयूआई ने कहा कि यह आंदोलन नहीं रुकेगा अब और तेज़ होगा। हर ब्लॉक, कॉलेज, और गांव तक पहुंचेंगे। अंतिम चरण में कलेक्ट्रेट घेराव होगा जहां छात्र, शिक्षक और युवा एक स्वर में बोलेंगे शिक्षा चाहिए, शराब नहीं। बताया गया कि पारस मणि साहू, चितेन्द्र साहू, नमन बंजारे, नोमेश सिन्हा, ओमप्रकाश मानिकपुरी, तेजप्रताप साहू, तेजप्रकाश साहू, नोमेश सिन्हा, तामेश्वर भोयर, लखेश्वर साहू सहित दर्जनों कार्यकर्ता को नजरबंद किया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button