हिंदी में अब नहीं कटेंगे नंबर: रायपुर की शिक्षिका ने 9 रसों को याद करने का बनाया अनोखा फॉर्मूला
रायपुर की एक शासकीय स्कूल की हिंदी शिक्षिका रजनी शर्मा ने नवाचार के तहत नौ रसों को याद करने का अनोखा फॉर्मूला तैयार किया है। इस फॉर्मूले में नौ रसों को तुकबंदी की तरह पेश किया गया है, जिससे विद्यार्थी उन्हें आसानी से याद कर सकते हैं।
शिक्षिका द्वारा तैयार की गई तुकबंदी इस प्रकार है—’अशांत कवि में हंसते रोते भय से विवाह के दस श्रृंगार किए’। इस पंक्ति के माध्यम से नौ रसों को स्मरण करने का सरल तरीका बताया गया है।
इस नवाचार का उद्देश्य हिंदी विषय में विद्यार्थियों के अंक न कटने देना और रसों की अवधारणा को रोचक ढंग से समझाना है।
Follow Us











