योगी सरकार के नौ साल: सीएम बोले – 2017 के पहले आधी आबादी पलायन को मजबूर थी, हमने पहचान का संकट दूर किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते नौ साल में प्रदेश ने विकास की यात्रा तय की है। नौ साल पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो संकट दूर करने में सफलता पाई। 2017 के पहले प्रदेश की आधी आबादी पलायन को मजबूर थी हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। यही कारण है कि अब प्रदेश अपनी पूरी क्षमता से विकास कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में यूपी में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर वार्षिक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढ़ें – शाही रिसेप्शन: विंटेज कार से हुई कुलदीप-वंशिका की इंट्री, मेहमानों के लिए चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम, देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें – यूपी में कल से बदलने जा रहा है मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी; अलर्ट जारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नौ साल पहले यूपी का जो हाल था उसकी आज से तुलना करेंगे तो पता चलेगा कि कितना परिवर्तन आया है। पहले जब टूटी सड़कें शुरू होती थीं तो लोग कहते थे कि यूपी आ गया। वहीं, बिजली का हाल तो ये था कि एक सप्ताह दिन में तो एक सप्ताह रात में बिजली आती थी।
इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने 2017 में सेवा करने वालों को मौका दिया। मेवा वालों को हटाकर सेवा वालों को मौका दिया।
वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के लोग सत्ता में न होने पर गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। 2017 से पहले यूपी में माफिया और गुंडों का राज चलता था जबकि अब कानून का राज है।
Source link











