विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा में NHM कर्मी हड़ताल पर डटे,सूरजपुर में 594 बर्खास्त: 500 से अधिक कर्मी अब भी हड़ताल पर, 30 लौटे, बर्खास्तगी का आदेश जारी – Ambikapur (Surguja) News


सरगुजा में जारी रहा NHM कर्मियों का आंदोलन

सरकार की ओर से काम में लौटने के अंतिम अल्टीमेटम के बाद भी सरगुजा में 500 से अधिक NHM कर्मी हड़ताल पर रहे। सरकार के अल्टीमेटम के बाद 30 कर्मचारियों ने ड्यूटी वापस ज्वाइन की है। इन कर्मियों पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। इधर, बुधवार क

.

नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक माह से आंदोलन कर रहे NHM कर्मियों का सरकार ने काम पर लौटने के लिए 16 सितंबर को अंतिम मोहलत दी थी। सरगुजा में 500 से अधिक NHM कर्मी जिनमें डॉक्टर, टेक्निकल स्टाफ, नर्स और सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। सरकार के वॉर्निंग के बाद 27 कर्मियों ने ड्यूटी ज्वाइन की थी। बर्खास्तगी के लिए अंतिम नोटिस जारी होने के बाद सरगुजा में 30 कर्मी काम पर लौटे।

अल्टीमेटम बेअसर, जारी रही हड़ताल

NHM कर्मियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी होने के बाद भी 500 से अधिक कर्मी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। NHM कर्मियों ने धरनास्थल बदल दिया है और बस स्टैंड के पास सरकारी शेड में आंदोलन कर रहे हैं।

NHM संघ के पदाधिकारियों पर कार्रवाई के विरोध में सरगुजा के 500 से अधिक कर्मियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा भी CMHO को सौंपा था।

गुरुवार को हो सकती है बड़ी कार्रवाई

सरगुजा में हड़ताली NHM कर्मियों पर गुरुवार को कार्रवाई हो सकती है। सरगुजा CMHO डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने बताया कि हड़ताली कर्मियों को ड्यूटी पर वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया गया था। जो कर्मी काम पर नहीं लौटे हैं, उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सूरजपुर में 594 कर्मी बर्खास्त

सूरजपुर में बुधवार को CMHO ने हड़ताल पर जमे 594 कर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है। सूरजपुर में NHM कर्मी अल्टीमेटम के बाद भी काम पर नहीं लौटे। सूरजपुर CMHO डॉ. कपिल देव पैकरा ने बताया कि काम पर नहीं लौटने वाले कर्मियों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button