विज्ञापन दें / सहयोग करें

नासा का आर्टेमिस II मिशन: चांद के उस हिस्से तक पहुंचे इंसान, जहां कोई पहले नहीं गया; तोड़ा अपोलो 13 का रिकॉर्ड

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: Shubham Kumar

Updated Tue, 07 Apr 2026 12:45 AM IST

नासा का आर्टेमिस II मिशन ने एक नया इतिहास बना दिया है। आर्टेमिस मिशन के तहत अब इंसान चांद के उस हिस्से तक भी पहुंच गए, जहां इससे कोई नहीं जा सका था। इस मिशन ने इंसानों को पृथ्वी से अब तक की सबसे ज्यादा दूरी तय कराई। साथ ही अपोलो 13 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।



नासा का आर्टेमिस II मिशन
– फोटो : एक्स@NASA



विस्तार

चांद मिशन के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। नासा के मिशन आर्टेमिस II ने इंसानों को पृथ्वी से अब तक की सबसे ज्यादा दूरी तक पहुंचा दिया है। इस मिशन ने अपोलो 13 का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जैसे ही अंतरिक्ष यात्री चांद के पास पहुंचे, उनके सामने खिड़कियों से चांद का शानदार नजारा दिखाई देने लगा। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्हें चांद के उस हिस्से (फार साइड) को देखने का मौका मिला, जिसे पहले इंसानों ने कभी इस तरह करीब से नहीं देखा था।


Trending Videos

यह पूरा फ्लाईबाय करीब 6 घंटे तक चला, जो इस मिशन का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो मिलकर इस ऐतिहासिक यात्रा को अंजाम दे रहे हैं। यह मिशन नासा की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत एक बार फिर इंसानों को चांद पर उतारने की तैयारी की जा रही है। खास तौर पर चांद के साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) पर अगले दो साल में इंसानों के कदम रखने का लक्ष्य रखा गया है।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button