विज्ञापन दें / सहयोग करें

Murder News: परिवार को मंजूर नहीं था प्यार! बेरहमी से कर दी प्रेमी की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार… | Murder News: 2 accused arrested for killing youth in love affair dispute

इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सिविल अस्पताल पहुंची। जहां मृतक की पहचान दयाराम साहू (27) पिता फागूलाल साहू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दयाराम का एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर युवती के परिजन नाराज थे।

बीते 1 मार्च की रात जब दयाराम निरंजन के घर पहुंचा तो युवती के परिजनों ने गुस्से में आकर उस पर मोटरसाइकिल के शॉक-एब्जॉर्बर रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें

नवनिर्वाचित महिला सरपंच की हत्या, नहाते समय हमलावरों ने धारदार हथियार से काटा गला… चेहरे-गर्दन और सिर पर हो गए गड्ढे

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के भाई कन्हैया साहू (34) की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। वहीं दोनों आरोपी निरंजन सिदार (31) और राजू सिदार (18) को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button