विज्ञापन दें / सहयोग करें

मतदाताओं की जांच करने घर-घर जा रहे शिक्षक; पढ़ाई प्रभावित, अगले महीने छमाही – Raipur News


गुरुनानक चौक शहीद स्मारक प्राथमिक शाला। टीचर नहीं बच्चे अपने बस्ते क्लास रुम में रखकर, टीचर चुनाव ड्यूटी में।

छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से मतदाता सूची की जांच का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के 24 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रुप में लगाई गई है। 4 दिसंबर तक सभी बीएलओ को तीन-तीन बार लोगों के घरों पर जाकर मतदाताओं की जांच करना है। इससे स्कूलों की पढ़ाई

.

भास्कर ने पड़ताल की तो पाया कि राजधानी में भी ऐसे कई स्कूल हैं जिनमें एक भी शिक्षक को पढ़ाई कराने के लिए नहीं छोड़ा गया है। हालांकि शिकायत करने पर एक-दो टीचरों को एसआईआर ड्यूटी से मुक्त किया जा रहा है लेकिन इसके लिए भी कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि शिक्षा विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी ही नहीं है कि किस स्कूल के कितने टीचरों की ड्यूटी लगाई गई है। भास्कर ने रायपुर के अलावा बिलासपुर और बस्तर संभाग के शिक्षक संगठनों से इस बारे में जानकारी ली। पता चला कि एसआईआर में ड्यूटी लगाने के पहले शिक्षा विभाग से स्कूलवार सूची नहीं मांगी गई। सभी जिलों के निर्वाचन कार्यालय से सीधे आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश की कॉपी तक जिले और ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी कार्यालय नहीं भेजी गई है।

हर महीने टेस्ट पर भी हो रहा असर

मतदाता सूची रिवीजन और जनगणना में शिक्षकों की ​ड्यूटी लगाने के लिए हर महीने टेस्ट लेने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ रहा है। जिन विषयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है उनकी क्लासेस खाली जा रही हैं। इससे दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट प्रभावित होगा क्योंकि हाल ही में रिजल्ट सुधारने के लिए रायपुर जिले नई कवायद शुरू की गई है। हर महीने टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका पेपर जिला शिक्षा विभाग से तैयार कराया जा रहा है। पिछले महीने तिमाही की परीक्षा हुई और आधे से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में फेल हो गए थे।

आत्मानंद स्कूलों के टीचर भी लगे ड्यूटी में

राजधानी के तीन प्रमुख आत्मानंद स्कूलों में तीन से चार शिक्षकों को अभी एसआईआर में लगाया गया है। इनमें प्रमुख आरडी तिवारी, बीपी पुजारी और शहीद स्मारक स्कूल में शामिल है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि महीनेभर पहले प्राइमरी बच्चों की तिमाही परीक्षाएं हुई हैं। दिसंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा होेनी है। ज्यादातर टीचर कोर्स पूरा कराने में जुटे हुए हैं। कोर्स पूरा होने के बाद कुछ अतिरिक्त टीचर्स भी एसआईआर के काम में भेजे जाएंगे। फिलहाल बीएलओ के साथ वे नियमित तौर पर सर्वे का काम कर रहे हैं। इनमें करीब आधी महिला महिला टीचर भी शामिल हैं।

बैग कक्षा में और बच्चे बाहर

सोमवार दोपहर 3.30 बजे। गुरुनानक चौक स्थित शहीद स्मारक प्राथमिक शाला। चौक के पास मेन रोड पर स्कूल जाने का संकरा गेट। भीतर एंट्री करते ही स्कूल के छोटे से मैदान में बच्चे खेलते मिले। क्लास के टाइम में खेल-कूद कैसे पूछने पर एक छात्र ने कहा- सर ही नहीं है। बस्ते रखकर खेल रहे हैं। प्राचार्य कक्ष पहुंचने पर वहां दो महिला टीचर बैठीं मिलीं। उनसे बीएलओ ड्यूटी के बारे में सवाल करते ही एक महिला टीचर ने बताया, सर… हमारे यहां तो सभी की ड्यूटी लगा दिए थे। बड़ी मुश्किल से दो का नाम कटा है।

मैं एमएच हूं और ये स्टाफ टीचर। किसी तरह हम दोनों ही कक्षाएं संभालने के साथ प्रशासनिक काम देख रहीं हैं। इसी स्कूल के बाजू स्थित स्वामी आत्मानंद निवेदिता स्कूल के टीचर्स रूम में बीएलओ ड्यूटी पर सवाल करते ही वहां मौजूद एक टीचर ने कहा- सर कैसे भी ड्यूटी कैंसिल करवा दीजिए बोर्ड परीक्षाएं करीब हैं, बच्चों को कैसे पढ़ाएं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button