विज्ञापन दें / सहयोग करें

MP Assembly Session Live: विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन, इस पर होगा मतदान; सियासी टकराव के चलते हंगामे के आसार

10:11 AM, 23-Feb-2026

MP News: बजट सत्र से पहले चर्चा में रहे ये बयान

बता दें बजट सत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने सदन में VB-G RAM G के नाम बदलने का विषय रखा था। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भंवर सिंह शेखावत ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आज कैलाश जी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। वहीं, विजयवर्गीय ने कहा किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं। होली का त्योहार आ रहा है। सभी को खुश रहना चाहिए।

 

09:35 AM, 23-Feb-2026

MP Assembly Session Live: विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन, इस पर होगा मतदान; सियासी टकराव के चलते हंगामे के आसार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का छठा दिन आज काफी अहम रहने वाला है। सदन में अनुपूरक बजट पर मतदान कराया जाएगा, वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत कई जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है।

विपक्ष की ओर से हालिया ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा जोर-शोर से उठाए जाने की संभावना है। साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला भी सदन में गूंज सकता है। इस मुद्दे पर जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

कांग्रेस-भाजपा टकराव पर हंगामे के आसार

हाल ही में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव और पत्थराव की घटना को लेकर भी विधानसभा में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष इस मामले में सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा सकता है, जबकि सत्ता पक्ष पलटवार की रणनीति के साथ मैदान में रहेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button