विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन: संकुल शैक्षिक समन्वयकों को युक्तियुक्तकरण से पृथक रखने की मांग

सुशासन तिहार के अवसर पर दोकड़ा प्रवास पर आए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री को आज संकुल शैक्षिक समन्वयकों को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से पृथक रखने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन शैक्षिक समन्वयक संघ की ओर से मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया गया। संघ ने वर्ष 2008 के सेटअप के अनुसार युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को लागू करने तथा संकुल समन्वयकों को इससे अलग रखने की मांग की।

संघ के प्रांताध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया गया कि जैसे वर्ष 2012 में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान शैक्षिक समन्वयकों को इससे अलग रखा गया था, उसी प्रकार वर्तमान प्रक्रिया में भी उन्हें पृथक रखा जाए। साथ ही, समन्वयकों के पद के विरुद्ध एक-एक शिक्षक का पदांकन सुनिश्चित किया जाए, जिससे शैक्षणिक कार्यों में प्रभावशीलता बनी रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष सत्यम नायक, जिला सचिव रवि यादव, जिला सलाहकार मेघश्याम, ब्लॉक अध्यक्ष (कांसाबेल) राजकुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष (कुनकुरी) ललितमोहन यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

संघ ने विश्वास जताया कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी एवं शैक्षिक ढांचे की स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्णय लेगी।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button