विज्ञापन दें / सहयोग करें

शादीशुदा महिला ने दोस्तों से बॉयफ्रेंड को मरवाया: बीजापुर में घर बुलाया, दोस्तों ने चाकू से मारकर कुएं में फेंका, इलाज के दौरान मौत – Jagdalpur News



छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शादीशुदा महिला ने 3-4 दोस्तों के साथ मिलकर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया। घायल अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया। किसी तरह इसकी जानकारी परिजनों को मिली। तब युवक को कुएं से निकलाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान दिलीप कडियम के रूप में हुई है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। एक साल से रिलेशनशिप में थे परिजनों के अनुसार, दिलीप का पिछले करीब एक साल से बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। दिलीप को बाद में महिला के विवाहित होने की जानकारी मिली थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था। परिजनों का आरोप है कि, 5 जुलाई को महिला ने दिलीप को शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया था। वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दिलीप पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पहले उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया और फिर धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई गई। घायल अवस्था में कुएं में फेंका हमले के बाद घायल अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को बाहर निकाला गया। उसे पहले बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में परिजनों ने महिला और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button